Posts

Showing posts from September, 2026

साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

Image
  ग्रेनो, श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के लिये साइट 4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन संपन्न हुआ। महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 11 से 21 अक्टूबर तक विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में धूमधाम से मनाया जायेगा। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए हवन में कमेटी के सदस्यों के साथ साथ उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों ने आहुति डाली पूर्ण आहुति के पश्च्यात कमेटी अध्यक्ष स0 मंजीत सिंह व कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन सम्पंन हुआ। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके उपरांत बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, शैलेन्द्र भाटिया, योगेन्द्र भाटी डेवटा, रामशरण नागर, हरेन्द्र भाटी, ब्रजेश भाटी,ने सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर...

जय क्षेत्रों में नेतृत्व कर रही हैं आज की नारी, नवाचार से युवा गढ़ रहे नया भारत

Image
प्रेरणा विमर्श 2026 ‘उत्कर्ष‘ नारी सम्मान युवा स्वाभिमान   स्थान-गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा (UP) 20 सितंबर 2026 गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में प्रेरणा विमर्श 2026 का आयोजन किया गया।  रविवार को आयोजित  इस कार्यक्रम की थीम 'उत्कर्ष - नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान' थी। कार्यक्रम में सृजन संवाद के अंतर्गत 'स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत और युवा सोच, नया भारत विषयों पर लेखक, पत्रकार और प्रबुद्ध विचारकों ने समानांतर चले दो सत्रों में वैचारिक मंथन किया।  अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन और गुरुकुल विद्यार्थियों के स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का  शुभारंभ हुआ। इस दौरान सत्र संयोजक अखिलेश चौधरी ने स्वागत भाषण में कहा कि स्वाभिमानी नारी से ही राष्ट्र का निर्माण होता है प्रथम गुरु मां होती है जिनकी सीख और आचरण से चरित्र का निर्माण होता है।  सत्र चर्चा में स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत विषययक सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिवार समाज को जोड़ता है। भारतीय संस्कार और परम्पराएं परिवार को जोड़ने का का...

आरक्षण में संशोधन, UGC RollBack और SC/ST Act में कानूनी सुधार की मांग को लेकर ‘सवर्ण स्वाभिमान मंच’ का गठन

Image
 ग्रेटर नोएडा, 20 सितंबर 2026। आरक्षण व्यवस्था में संशोधन, UGC के नए प्रावधानों को वापस लेने तथा SC/ST Act के मौजूदा स्वरूप में कानूनी सुधार की मांग को लेकर रविवार को ग्रेटर नोएडा में सवर्ण समाज के प्रबुद्ध लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने की, जबकि संचालन प्रमोद शर्मा एडवोकेट ने किया। बैठक में आरक्षण व्यवस्था में संशोधन कर इसका आधार आर्थिक एवं वास्तविक वंचितता की स्थिति को बनाए जाने, UGC RollBack तथा SC/ST Act में आवश्यक कानूनी सुधार की मांग को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने पर विस्तार से चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से आंदोलन को संगठित एवं प्रभावशाली स्वरूप देने के लिए “सवर्ण स्वाभिमान मंच” के गठन का निर्णय लिया। साथ ही कपिल शर्मा एडवोकेट को सर्वसम्मति से मंच का संयोजक चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच प्रथम चरण में गौतमबुद्धनगर में सक्रिय ब्राह्मण, वैश्य एवं व्यापारी, क्षत्रिय सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर उन्हें आरक्षण में संशोधन, UGC RollBack और SC/ST ...